वेतन विसंगति को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
कोर्ट के आदेश के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापकों के वेतन से कटौती न किए जाने की उठाई मांग
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी प्रधानाध्यापकों की वेतन विसंगति के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कोर्ट के आदेश के उपरांत प्रभारी प्रधानाध्यापकों के वेतन से की जा रही कटौती न किए जाने तथा प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए को अवगत कराया कि न्यायालय के आदेश के बाद भी वेतन विसंगति से संबंधित समस्या का समाधान नहीं हो सका है, जिससे संबंधित शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। महासंघ ने मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रभावित शिक्षकों को राहत दिलाने का अनुरोध किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रकरण में शीघ्र ही वित्त एवं लेखाधिकारी से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी और समस्या का निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, जिला संयुक्त महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भास्कर दूबे, जिला मंत्री जितेन्द्र कुमार तिवारी, ब्लॉक कटरा अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, ब्लॉक बेलसर मंत्री मनोज कुमार शुक्ला सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।