वन निगम कर्मी की बाइक चोरी, तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा। उत्तर प्रदेश वन निगम कार्यालय के समीप से एक कर्मचारी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और बाइक बरामद करने की मांग की है। आरोप है कि तहरीर देने और सिविल लाइन चौकी प्रभारी से वार्ता के बाद भी अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
वन निगम के कार्यालय प्रभागीय विक्रय प्रबंधक कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत राहुल कुमार टंडन के मुताबिक, वह आठ सितंबर को रोज की तरह कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपनी लाल रंग की मोटरसाइकिल UP 43 AE 6605 कार्यालय के बगल में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित बचपन डे केयर सेंटर के पास खड़ी की थी। इसके बाद वह कार्यालयीय कार्य में चले गए।
शाम करीब पांच बजे घर जाने के लिए लौटे तो बाइक निर्धारित स्थान से गायब थी। आसपास तलाश करने और लोगों से पूछताछ के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने और बरामदगी की मांग की।
पीड़ित का कहना है कि कोतवाली में तहरीर देने के बाद सिविल लाइन चौकी प्रभारी को मामले qickjvअकी जानकारी होने की बात बताई गई। चौकी प्रभारी से वार्ता भी हुई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से बाइक बरामद कर घटना का खुलासा करने की मांग की है।