डॉ अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश गोंडा
अंबेडकर जयंती पर दिया गया जागरूकता का संदेश, छात्रों को शिक्षा व संघर्ष का दिया मंत्र
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा। जनपद के पकवान गांव स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर हायर सेकेंडरी स्कूल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेलसर एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री अजीत सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान पूरे परिसर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला।
मुख्य अतिथि अजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का मानना था कि जीवन लंबा नहीं बल्कि महान होना चाहिए तथा किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति महिलाओं की प्रगति से आंकी जाती है। उन्होंने युवाओं से अपने इतिहास को याद रखने और स्वयं अपने भाग्य का निर्माण करने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह ने भी बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं प्रधानाचार्य जगराम कौशिक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में शिक्षक सतीश भारती, प्रिया यादव, सुनीता यादव सहित छात्र-छात्राएं नैंसी सिंह, आकाश, श्वेता, रागिनी सिंह, अल्का, विष्णु प्रताप और अमन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

8 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *