कारगिल विजय दिवस शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश गोंडा गोरखपुर
कारगिल विजय दिवस शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नंदिनी नगर अवध प्रांत के तत्वाधान में विकास खण्ड बेलसर प्रांगण में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्तंभ पर माल्यार्पण कर “भारत माता की जय” और वंदेमातरम के नारे लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री अजीत सिंह रहे। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध हमारे सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। उन वीर जवानों के बलिदान की वजह से आज हम चैन की नींद सो पा रहे हैं। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना होगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तरबगंज तहसील प्रमुख अशोक कुमार ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्र निर्माण में विश्वास रखती है। कारगिल के शहीदों ने यह साबित किया कि देश की रक्षा के लिए हर कुर्बानी छोटी है। हमें अपने विद्यार्थी जीवन से ही अनुशासन और देशभक्ति को अपनाकर राष्ट्र को आगे बढ़ाना है।इस दौरान एबीवीपी नगर इकाई के उपाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार पांडेय ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम में एबीवीपी के कार्यकर्ता विवेक शुक्ला, वीरू तिवारी सहित नगर के अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *