दीपावली पर मेडिकल कॉलेज अलर्ट, बर्न वार्ड में 11 बेड आरक्षित

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा गोरखपुर
दीपावली पर मेडिकल कॉलेज अलर्ट, बर्न वार्ड में 11 बेड आरक्षित; इमरजेंसी सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश
प्रधानाचार्य ने बर्न वार्ड और इमरजेंसी का किया निरीक्षण, झुलसे मरीजों की सुविधा के लिए वार्ड प्रथम तल पर शिफ्ट करने का आदेश
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोण्डा । दीपावली पर्व पर पटाखों और आग से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गोण्डा प्रशासन ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) संतोष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को चिकित्सालय के बर्न वार्ड और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बर्न वार्ड में 11 बेड आरक्षित रखने के साथ ही वार्ड को तीसरे तल से प्रथम तल पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए, ताकि आग से झुलसे मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।
प्रधानाचार्य ने कोविड भवन में संचालित बर्न वार्ड का निरीक्षण करते हुए कहा कि दीपावली के दौरान पटाखों और आग से झुलसने की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए वार्ड तक पहुंचाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए बर्न वार्ड को तीसरे तल से प्रथम तल पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संभावित मरीजों की संख्या और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 11 बेड आरक्षित रखने तथा आवश्यक दवाओं, उपकरणों और चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने बर्न वार्ड से जुड़े चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को विशेष सतर्कता बरतने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद प्रधानाचार्य ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) और इमरजेंसी प्रभारी को निर्देश दिया कि अस्पताल पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज को बिना देरी के गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। आपातकालीन सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित मिले कर्मचारियों के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही भविष्य में इस तरह की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
प्रधानाचार्य ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) और चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) को निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान अस्पताल आने वाले मरीजों को दवाओं, इंजेक्शन और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में परेशान न होना पड़े। सभी जरूरी दवाएं और इंजेक्शन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं तथा इमरजेंसी सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित रहें।
उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से दीपावली के दौरान पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ ड्यूटी निभाने को कहा। प्रधानाचार्य ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान अस्पताल प्रशासन की प्राथमिकता प्रत्येक मरीज को समय से बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।

.

.

.

.

.

.

.

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *