जनहित के मुद्दों के निराकरण की माँगों को लेकर सड़क पर उतरेंगे : सूरज सिंह

गोंडा
सपा करेगी बड़ा प्रदर्शन: जनसमस्याओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
कोतवाली से पैदल मार्च कर पहुंचेंगे कलेक्ट्रेट
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा। समाजवादी पार्टी सोमवार को सड़कों पर उतरेगी। पार्टी जिलाधिकारी को जन समस्याओं और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ज्ञापन सौंपेगी।
प्रदेश सचिव लालचंद गौतम ने बताया कि कार्यक्रम सोमवार 27 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे सपा नेता सूरज सिंह जी के आवास कोतवाली नगर के सामने से शुरू होगा। वहां से कार्यकर्ता पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अहंकारी, भ्रष्टाचारी, दलित विरोधी, छात्र विरोधी, किसान विरोधी और पीडीए विरोधी हो गई है। चंदा चोरी और भ्रष्टाचार चरम पर है। इसी को लेकर पार्टी विरोध दर्ज कराएगी।
लालचंद गौतम ने सभी छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर और पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

3 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *