CDO Ankita jain ने बेलसर ब्लॉक के विकास की टटोली नब्ज

गोंडा
बेलसर में एनआरएलएम कार्यालय और सामुदायिक शौचालय का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा। विकासखंड बेलसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) अंतर्गत आयांश संकुल स्तरीय संघ, क्लस्टर उमरीबेगमगंज के कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव, स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों, वित्तीय लेन-देन की स्थिति तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। सीडीओ ने समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड बेलसर अंतर्गत पकवान गांव में स्थित सामुदायिक शौचालय का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था एवं रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया। शौचालय की नियमित सफाई और सतत संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों व ग्राम पंचायत को दिए गए।
सीडीओ अंकिता जैन ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन के साथ-साथ स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *