मानदेय ना मिलने से रोजगार सेवकों में भारी आक्रोश

उत्तर प्रदेश गोंडा

 

मानदेय के लिए तरस रहे रोजगार सेवक, तकरीबन डेढ़ साल से भुगतान लंबित
भुगतान न होने से आर्थिक संकट, जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन; धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
शिवपूजन पांडे, वजीरगंज

Gonda News

गोंडा । विकासखंड के रोजगार सेवकों को पिछले 15 से 17 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं होने से उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से मानदेय लंबित होने के कारण रोजगार सेवकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने अधिकारियों से बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।

संगठन के जिलाध्यक्ष फूलचंद्र चौहान ने उपायुक्त श्रम विभाग, जिलाधिकारी और संबंधित एसडीओ को प्रार्थना पत्र देकर रोजगार सेवकों के लंबित मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवक लंबे समय से शासन की विभिन्न योजनाओं और मनरेगा से जुड़े कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ संपादित कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि 15 से 17 माह तक मानदेय लंबित रहना गंभीर स्थिति है। इससे यह प्रतीत होता है कि संबंधित कार्यालय स्तर से शासन को बकाया मानदेय भुगतान के लिए प्रभावी ढंग से मांग नहीं भेजी गई। उन्होंने अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने और रोजगार सेवकों के बकाये का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रोजगार सेवकों को समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगा। ऐसी स्थिति में रोजगार सेवकों के वीबी-जी रामजी के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से विरत रहने की भी प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा कि मानदेय न मिलने से रोजगार सेवकों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है।

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि रोजगार सेवकों की समस्या का तत्काल समाधान करते हुए उनके लंबे समय से लंबित मानदेय का भुगतान कराया जाए, ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे रोजगार सेवकों को राहत मिल सके। साथ ही चेताया कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन द्वारा विकासखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

5 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *