नीट पेपर लीक व छात्र लाठीचार्ज मामले में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन परसपुर विकास मंच ने दिल्ली में कथित नीट पेपर लीक प्रकरण, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है
मंच की ओर से 23 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों की सूची सार्वजनिक की जाए तथा इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। संगठन ने मांग की है कि नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में हुए कथित पेपर लीक की जिम्मेदारी केंद्र सरकार तय करे और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि अभ्यर्थियों का विश्वास कायम रहे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न
परसपुर विकास मंच के मुख्य कार्यकारी अरुण सिंह ने राष्ट्रपति से यह भी मांग की है कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कथित लाठीचार्ज एवं दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही संगठन ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार किए जाने की भी मांग उठाई है
यह ज्ञापन मंच की ओर से अरुण कुमार सिंह एवं हरबित सिंह के हस्ताक्षर के साथ राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया nyहै।।हो।ए।।सामाजिक संगठन परसपुर विकास मंच (गैर राजनीतिक) ने दिल्ली में कथित नीट पेपर लीक प्रकरण, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।
मंच की ओर से 23 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों की सूची सार्वजनिक की जाए तथा इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। संगठन ने मांग की है कि नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में हुए कथित पेपर लीक की जिम्मेदारी केंद्र सरकार तय करे और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि अभ्यर्थियों का विश्वास कायम रहे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
परसपुर विकास मंच ने राष्ट्रपति से यह भी मांग की है कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कथित लाठीचार्ज एवं दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही संगठन ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार किए जाने की भी मांग उठाई है। यह ज्ञापन मंच की ओर से अरुण कुमार सिंह एवं हर्षित सिंह के हस्ताक्षर के साथ राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया है।