प्राथमिक शिक्षक संघ परसपुर के कुलदीप सिंह बने अध्यक्ष, आशुतोष दुबे मंत्री

उत्तर प्रदेश गोंडा
दर्जिनपुरवा स्कूल में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, शिक्षक संघ का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

गोण्डा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देशन में शनिवार को विकास खण्ड परसपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय दर्जिनपुरवा के प्रांगण में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, नवाचार और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार एवं अध्यक्ष इटियाथोक अमित कुमार की देखरेख में कुलदीप सिंह को अध्यक्ष, आशुतोष दुबे को महामंत्री, हरिशंकर तिवारी को कोषाध्यक्ष, कमलापति त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अरविन्द मिश्रा को संगठन मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इसी क्रम में हरेंद्र चतुर्वेदी एवं मुनीजर कनौजिया को उपाध्यक्ष, उमेश चन्द्र को मीडिया प्रभारी, विवेक सिंह को प्रचार मंत्री तथा सोमेश सिंह को ऑडिटर चुना गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, जनपदीय कोषाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलामंत्री आशीष द्विवेदी, बेलसर अध्यक्ष पुष्कर तिवारी, रूपईडीह संयोजक मोहित द्विवेदी, मनकापुर अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा, इटियाथोक से कमल किशोर नरवरिया एवं मंत्री स्वामीनाथ उपाध्याय सहित विभिन्न विकास खण्डों के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
अंत में वक्ताओं ने शिक्षकों से संगठन को मजबूत करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

6 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *