संगठन सृजन अभियान की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना, जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया पार्टी की पहचान
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता*
Gonda News
गोंडा। ब्लॉक बेलसर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिखारीपुर कला में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष राकेश राणा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे उपस्थित रहे
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी से पहले से लेकर अब तक देश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने किसानों, नौजवानों, मजदूरों और श्रमिकों के हित में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए। अपने शासनकाल में किसानों की कर्ज माफी, मनरेगा जैसी योजनाओं के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया, वहीं स्कूलों में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन योजना लागू कर शिक्षा को बढ़ावा दिया गया
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के माध्यम से गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया गया। साथ ही खाद्य सुरक्षा कानून लागू कर गरीबों को सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई
जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भाजपा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से घबराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की राजनीति कर रही है और जाति-धर्म के आधार पर समाज को बांटकर वोट हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो किसानों, मजदूरों, नौजवानों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग को उनका अधिकार दिलाने के साथ भाईचारे को मजबूत किया जाएगा
कार्यक्रम में हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, निशांत सिंह बिसेन, अवधेश दुबे, विश्वजीत सिंह, शिव प्रकाश शुक्ला, राम सिंह, अफजल मास्टर, अनिल कुमार कन्नौजिया, विजय सिंह, रामलाल शर्मा, गया प्रसाद, रोहित पासवान, नृसिंह, राजेंद्र तिवारी, भरत भूषण चौरसिया सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया nda।।।।।
गोंडा। ब्लॉक बेलसर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिखारीपुर कला में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष राकेश राणा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी से पहले से लेकर अब तक देश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने किसानों, नौजवानों, मजदूरों और श्रमिकों के हित में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए। अपने शासनकाल में किसानों की कर्ज माफी, मनरेगा जैसी योजनाओं के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया, वहीं स्कूलों में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन योजना लागू कर शिक्षा को बढ़ावा दिया गया।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के माध्यम से गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया गया। साथ ही खाद्य सुरक्षा कानून लागू कर गरीबों को सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भाजपा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से घबराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की राजनीति कर रही है और जाति-धर्म के आधार पर समाज को बांटकर वोट हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो किसानों, मजदूरों, नौजवानों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग को उनका अधिकार दिलाने के साथ भाईचारे को मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम में हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, निशांत सिंह बिसेन, अवधेश दुबे, विश्वजीत सिंह, शिव प्रकाश शुक्ला, राम सिंह, अफजल मास्टर, अनिल कुमार कन्नौजिया, विजय सिंह, रामलाल शर्मा, गया प्रसाद, रोहित पासवान, नृसिंह, राजेंद्र तिवारी, भरत भूषण चौरसिया सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।