एबीवीपी की बैठक में गूंजे छात्रहित के मुद्दे

उत्तर प्रदेश गोंडा
बेलसर में एबीवीपी की समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और छात्रहित पर बनी रणनीति
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता*

Gonda News

गोंडा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई बेलसर की समीक्षा बैठक का आयोजन श्री एसपीएस कन्या इंटर कॉलेज परिसर में नगर अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन तथा परिषद गीत के साथ किया गया।
बैठक में संगठन की मजबूती, नवीन शिक्षा सत्र की कार्ययोजना तथा छात्र-छात्राओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने परिषद के उद्देश्य और इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन है, जिसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 को “ज्ञान, शील, एकता” के मूल मंत्र के साथ हुई थी। उन्होंने कहा कि परिषद शिक्षा, छात्रहित और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए युवाओं में राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है।
विभाग संयोजक (गोंडा) आदर्श तिवारी ‘आजाद’ ने अपने संबोधन में आगामी अभियानों, सदस्यता वृद्धि और शिक्षण संस्थानों में रचनात्मक गतिविधियों के विस्तार पर जोर देते हुए ‘परिसर चलो’ अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की बात कही।
अध्यक्ष अशोक कुमार ने संगठन के इतिहास और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। परिषद गीत दीपक तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से दीपक तिवारी, रोहित, शिवम तिवारी, धनंजय पांडेय, अष्टविनायक, आकाश मिश्रा, शिवांश तिवारी, आशीष तिवारी, शुभम, अजय कुमार, सत्यम मिश्रा, शिवम शुक्ला, रोहित शर्मा तथा जितेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

6 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *