सोनबरसा स्कूल से गूंजे ‘स्कूल चलो’ और ‘स्वास्थ्य’ से जुड़े प्रेरक नारे

उत्तर प्रदेश गोंडा
शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की अलख: सोनबरसा स्कूल की रैली में गूंजे जनजागरण के स्वर
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News

मनकापुर (गोंडा), 12 अप्रैल।
“शिक्षा है सबका अधिकार, कोई न छूटे अबकी बार” के संकल्प के साथ शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में शनिवार को स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली का प्रभावशाली आयोजन किया गया। रैली में बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे गांव में जनजागरण का माहौल बना दिया।
रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जिसे ए.आर.पी. मयंक मिश्रा एवं वरिष्ठ शिक्षक आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी मनकापुर हर्षित पांडे की प्रेरणा से संपन्न हुआ। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां बच्चों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शिक्षा और स्वच्छता के संदेश जन-जन तक पहुंचाए।
रैली के दौरान “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “स्कूल चलें हम”, “साफ-सफाई अपनाएं, बीमारियों को दूर भगाएं” तथा “दिमागी बुखार से बचाव कैसे करें” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। बच्चों ने अपने उत्साह और जोश से ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार जैसे संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक बलजीत सिंह कनौजिया के नेतृत्व में शिक्षक अरुण कुमार सिंह, पूनम वर्मा, सुरेश कुमार, अमर ज्योति, चित्रावती मौर्य और पूनम यादव सहित समस्त स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद कर बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।
रैली के समापन पर विद्यालय परिसर में आयोजित सभा में शिक्षा के प्रसार और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित समाज ही स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है।
अंत में विद्यालय परिवार ने सफल आयोजन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पांडे, ए.आर.पी. मयंक मिश्रा, समस्त शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

6 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *