कम्पोजिट विद्यालय सुन्दरपुर में भव्य वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। विकास क्षेत्र मनकापुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय सुन्दरपुर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति एवं प्रतिभा का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विनय तिवारी तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्षित पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को लक्ष्य निर्धारण एवं अनुशासन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी।
समारोह के दौरान कक्षा 1 से 8 तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बैग, ज्यामिति बॉक्स, कॉपी, पेन, पेंसिल एवं पानी की बोतल प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और अभिभावकों में भी खुशी की लहर देखी गई।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं ब्लॉक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मनकापुर अंगद प्रसाद ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों तथा शैक्षिक वातावरण को और बेहतर बनाने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, जिला सलाहकार रुद्र प्रताप, ब्लॉक मंत्री आलोक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री राकेश यादव, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष राजकुमार शास्त्री, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, लेखाकार मनीष सिंह, ऑडिटर एवं प्रधानाध्यापक मुक्त नाथ पाण्डेय, संगठन मंत्री रवींद्र वर्मा, सदस्य मकसूद अली, सदस्य शुभम वर्मा, सदस्य अजय कुमार चौधरी, प्रचार मंत्री बृजेश यादव, सदस्य अजय कुमार गौतम, सदस्य जितेश नन्दन यादव, सदस्य विश्वनाथ वर्मा, सदस्य राकेश कुमार वर्मा, सदस्य अजय चौधरी, सदस्य गणेश कुमार, सदस्य सुनील चौधरी तथा सदस्य राजेश कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) मयंक मिश्रा, एआरपी फिरोज खान, एआरपी शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं एआरपी प्रवीण कुमार मिश्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन विनोद कुमार मिश्रा ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को क्रमबद्ध एवं रोचक बनाए रखा। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
