शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक नेताओं ने की बीएसए से मुलाकात

उत्तर प्रदेश गोंडा
शिक्षक समस्याओं को लेकर बीएसए से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र समाधान का आश्वासन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चयन वेतनमान, वेतन कटौती बहाली तथा गैस सिलेंडर आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
वार्ता के दौरान बीएसए ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पात्र शिक्षकों का चयन वेतनमान अप्रैल माह में जारी कर दिया जाएगा। वहीं गैस सिलेंडर आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही जिलाधिकारी से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा एक दिवसीय वेतन कटौती/बहाली के मामलों में, जिन शिक्षकों का स्पष्टीकरण कार्यालय में प्राप्त हो चुका है, उनके आदेश जल्द जारी किए जाने की बात भी कही गई।
प्रतिनिधिमंडल में जिला कार्यकारी अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, संयुक्त महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, ब्लॉक बेलसर के मंत्री मनोज कुमार शुक्ला, ब्लॉक कटरा के उपाध्यक्ष सुशील पटेल, देवेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *