उद्यमियों की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण : मंडलायुक्त

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न*
*उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें—मण्डलायुक्त*
*औद्योगिक विकास को गति देने एवं निवेश को प्रोत्साहित करने पर जोर*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोण्डा। देवीपाटन मण्डल की मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर में औद्योगिक विकास, निवेश प्रस्तावों एवं उद्यमियों की समस्याओं की समीक्षा की गई।
मण्डलायुक्त ने उद्यमियों एवं उद्योग बंधु के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।
उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, विद्युत, पेयजल, जल निकासी एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही निवेशकों से निरंतर संवाद स्थापित कर निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन में आवश्यक अनुमतियां एवं सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने को कहा।
मण्डलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मण्डल में निवेश एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हों। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, उद्योग बंधु के सदस्य, औद्योगिक इकाइयों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *