महर्षि विद्या मंदिर में हुई रुद्रावतार बजरंगबली की आराधना

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
महर्षि विद्या मंदिर में सुंदरकांड पाठ से गूंजा आध्यात्मिक संदेश
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा। महर्षि शिक्षण संस्थान की इकाई महर्षि विद्या मंदिर, गोंडा में राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार मंगलवार को महर्षि संस्थान के अध्यक्ष के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर विभिन्न आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महर्षि विश्व शांति आंदोलन एवं महर्षि आध्यात्मिक जनजागरण अभियान के प्रथम वर्षगांठ तथा महर्षि विश्व सुख-शांति योजना के अंतर्गत विद्यालय में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, गुरु पूजन एवं गुरु वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के ध्यान कक्ष में सुंदरकांड का सामूहिक सस्वर पाठ किया गया। इसमें विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्रा ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों से भगवान हनुमान जी की चेतना को अपने भीतर आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और सेवा भावना को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की।
कार्यक्रम के समापन पर भगवान हनुमान जी के प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक एवं सकारात्मक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती लतिका पाठक, को-करिकुलर एक्टिविटी प्रभारी श्रीमती नलिनी बाजपेयी सहित विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर ज्योति मिश्रा, पूजा पाठक, पूर्णिमा शुक्ला आदि का भी सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन के माध्यम से विद्यालय परिवार ने सामूहिक चेतना, आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
2 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *