अखिल भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव बने पवन जायसवाल

उत्तर प्रदेश गोंडा
अखिल भारतीय पत्रकार संघ की पहली सूची जारी: रईस अहमद बने जिलाध्यक्ष
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा। अखिल भारतीय पत्रकार संघ ने अपनी प्रथम सूची जारी करते हुए जिले में संगठनात्मक ढांचे को मजबूती दी है। जारी सूची में रईस अहमद को गोण्डा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि पवन जायसवाल को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी द्वारा जारी सूची को निदेशक, जनसूचना विभाग उत्तर प्रदेश को भी प्रेषित किया गया है। सूची में कपिल देव तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए कई जिलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रयागराज, प्रतापगढ़, बस्ती और देवरिया सहित अन्य जिलों में भी संगठन को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
गोण्डा जनपद में राकेश सिंह को जिला संरक्षक, विनीत श्रीवास्तव को महामंत्री, जिताऊ राम मौर्य को संगठन मंत्री, संजय प्रजापति व रेहान रजा शाह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अतुल श्रीवास्तव को विधिक सलाहकार एवं प्रवक्ता, पंकज कुमार भारतीय को मीडिया प्रभारी, महबूब अहमद व शिवनंदन यादव को जिला सचिव तथा सरोज मौर्य को सह संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
रईस अहमद के जिलाध्यक्ष बनने पर जिले के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान सरवन कुमार, इमरान अहमद, हंसराज शर्मा, शोएब अख्तर, काली प्रसाद उपाध्याय, विजय गुप्ता, सुनील गौड़, मुख्तार अली, अशोक पाल, आफताब आलम, महफूज आलम, अनिरुद्ध सिंह, लवकुश कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, रामजन्म तिवारी, जावेद अहमद, नोमान अंसारी, महेंद्र यादव, सुशील कुमार पांडे, मनीष गोस्वामी, महेश गोस्वामी, संतोष कुमार कोहली समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

2 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *