शास्त्री डिग्री कालेज में हुई नारी शक्ति वन्दन अभियान पर गोष्ठी

उत्तर प्रदेश गोंडा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार को लेकर लोकगीत कार्यक्रम हुआ आयोजित, छात्राओं ने प्रस्तुतियों से बांधा समां

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

गोण्डा।
श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के सभागार में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के व्यापक प्रचार-प्रसार के तहत लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति इकाई के नेतृत्व में “विकसित भारत 2047 की संकल्पना में महिलाओं की भूमिका” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम ने उपस्थित जनों को जागरूक करने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी जोड़ा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्रचार प्रोफेसर जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। संयोजक डॉ. रेखा शर्मा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के समग्र विकास में महिलाओं की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर छात्राओं ने लोकगीतों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रियांशी सिंह, वर्षा, सौम्या पांडे, दिव्यांशी उपाध्याय एवं रंजिता यादव ने अपनी मधुर और सुरीली आवाज से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, जिससे सभागार में उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने किया, जबकि अंत में डॉ. स्मृति शिशिर ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. संजय कुमार, कृष्णमोहन त्रिपाठी, ड्रिंकल यादव एवं अमित दूबे का सहयोग सराहनीय रहा।

6 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *