आचार्य नरेंद्र देव किसान डिग्री कालेज से निकली नारी शक्ति पदयात्रा

उत्तर प्रदेश गोंडा
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार के लिए आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज की छात्राओं ने निकाली जागरूकता पदयात्रा, ग्रामीणों को किया जागरूक
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा। आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज, बभनान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम–2023 के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से गुरुवार को जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:45 बजे महाविद्यालय परिसर से हुआ, जहां प्राचार्य प्रो. (डॉ.) धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
पदयात्रा में महाविद्यालय की छात्राओं के साथ एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के प्रस्थान से पूर्व कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के संयोजक डॉ. आलोक त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला और नारी शक्ति वंदन अधिनियम–2023 के उद्देश्यों से अवगत कराया।
इसके बाद पदयात्रा करनपुर ग्राम की ओर बढ़ी, जहां छात्राओं ने नारों, बैनरों और पोस्टरों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। अभियान के दौरान महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को लेकर जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. स्मिता पांडेय, डॉ. विभा शुक्ला, लेफ्टिनेंट विपिन शुक्ल, डॉ. प्रेम कुमार पटवा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. अमित त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण से संबंधित अधिनियम के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक हुआ।

6 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *