सेवा संकल्प अभियान के तहत करनैलगंज में लगा पोषण मेला

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
सेवा संकल्प अभियान में गर्भवती माताओं की हुई गोदभराई, विधायक अजय सिंह ने बच्चों का अन्नप्राशन
स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज की नींव, पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :
गोंडा । सेवा संकल्प अभियान एवं पोषण माह के अंतर्गत सोमवार को कर्नलगंज विकासखंड परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से संचालित योजनाओं और पोषण संबंधी गतिविधियों की जानकारी देने के साथ विभिन्न संस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नलगंज विधायक अजय सिंह रहे। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिला की पारंपरिक रूप से गोदभराई की रस्म कराई। इसके बाद छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। विधायक ने बच्चों को खिलौने भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए जन्म से ही उचित पोषण, नियमित देखभाल और समय पर स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। परिवार और समाज को मिलकर बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
हेल्दी बेबी शो में बच्चों और माताओं का सम्मान
कार्यक्रम में हेल्दी बेबी शो का भी आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मानकों के आधार पर स्वस्थ बच्चों का चयन किया गया। चयनित बच्चों और उनकी माताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। आयोजन के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों के संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित
पोषण माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को भी कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों तक पोषण, स्वास्थ्य तथा बाल विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके कार्यों से लोगों को योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ कुपोषण की रोकथाम में भी मदद मिल रही है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बांटी गई साड़ियां
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को साड़ियों का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों को फल और मिठाई वितरित की गई। आयोजन में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी विशेष रूप से रही।
कार्यक्रम में महिला मुक्ति मोर्चा की अध्यक्ष बीना राय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, बाल विकास परियोजना अधिकारी नीतू रावत, जिला समन्वयक राज कुमार, मुख्य सेविका कलावती, नीलम, विभा, प्रधान सहायक रेनू वर्मा समेत बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा कर्नलगंज ब्लॉक क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित विकास को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने और कुपोषण की समस्या को दूर करने पर जोर दिया गया।

.

.

.

.

.

 

.

।

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता 9415120996

12 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *