थानाध्यक्ष विपुल पांडे ने किया पौधरोपण, कहा कि पर्यावरण के लिए जरूरी

उत्तर प्रदेश गोंडा
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत थानाध्यक्ष ने बालिका इंटर कॉलेज में किया पौधों का रोपण

 

शिवपूजन पांडे, वजीरगंज (गोण्डा)।

Gonda News :

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वजीरगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत करदा स्थित श्री जगदेव सिंह आदर्श बालिका इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में सैकड़ों पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वजीरगंज के थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय रहे। उनके आगमन पर आयोजकों एवं ग्रामीणों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद ग्राम प्रधान भूपेंद्र बख्श सिंह, महेंद्र बख्श सिंह (मन्नू भैया) तथा अन्य गणमान्य लोगों के साथ थानाध्यक्ष ने विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधों का रोपण किया।

पौधरोपण के उपरांत अपने संबोधन में थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक छोटा पौधा आने वाले वर्षों में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध कराने, जल संरक्षण, जैव विविधता को बढ़ावा देने तथा आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें संरक्षित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के लेखपाल विवेक वर्मा एवं ग्राम पंचायत सचिव उज्ज्वल कुमार ने भी पौधरोपण कर अभियान को सफल बनाने में सहभागिता निभाई। ग्रामीणों और उपस्थित लोगों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के लिए सहभोज (तहड़ी भोज) का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने सामूहिक रूप से सहभागिता कर सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया।

इस अवसर पर पप्पू सिंह, शहाबु, दीन मोहम्मद, ऋषि सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यालय परिवार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ लोगों को पौधों के संरक्षण का भी संदेश दिया गया।

5 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *