गुरु की गरिमा और कर्तव्यबोध को आत्मसात करने का आह्वान
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के गुरु वंदन कार्यक्रम में शिक्षक धर्म और संगठन की भूमिका पर हुई चर्चा
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, गोंडा के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मालवीय नगर में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष नील मणि शुक्ला, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष डॉ. रामानंद तिवारी, मुख्य वक्ता एमएलके पीजी कॉलेज के प्रो. श्री प्रकाश मिश्र तथा बलरामपुर के जिलाध्यक्ष विकास कांत पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में अतिथियों के पहुंचने पर महासंघ के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं बैज अलंकरण कर उनका स्वागत किया। इसके बाद शिक्षक की भूमिका, गरिमा, दायित्व और कर्तव्यों को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
मुख्य वक्ता प्रो. श्री प्रकाश मिश्र ने शिक्षक की गरिमा और कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला मार्गदर्शक है। उन्होंने शिक्षकों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि नील मणि शुक्ला ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की कार्यशैली और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महासंघ अन्य संगठनों से अलग तरीके से कार्य करता है। संगठन शिक्षकों के अधिकारों की बात करने के साथ-साथ उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है। शिक्षक हित और शैक्षिक व्यवस्था के उत्थान के लिए अधिकार एवं कर्तव्य के बीच संतुलन आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने मंडलीय अध्यक्ष डॉ. रामानंद तिवारी की अनुमति से सभी अतिथियों, शिक्षक साथियों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
कार्यक्रम में कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, संगठन मंत्री हंस राज वर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, संयुक्त महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, महिला संवर्ग की जिलाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, महामंत्री किरण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, भास्कर दूबे, सुनील कुमार पांडेय, जिला मंत्री अनुपम मिश्रा, गुलाम नबी, जितेंद्र कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री संतोष कश्यप, अखिलेश सिंह, जिला ऑडिटर राजेंद्र शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी शारदा शर्मा सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा रुपईडीह से सूर्य मणि पांडेय, कटरा के दीपक श्रीवास्तव, हलधरमऊ के अभय जीत सिंह, परसपुर के संदीप कुमार सिंह, कर्नलगंज के विनोद, इटियाथोक के डॉ. रामराज, मुजेहना के राहुल वर्मा, मनकापुर के सुनीत शुक्ला, नवाबगंज के त्रिगुन शुक्ला, छपिया के अंकुर वर्मा एवं अवधेश मिश्र, बेलसर के मनोज कुमार शुक्ला, पंडरी कृपाल के राकेश कुमार शुक्ला, इटियाथोक के अभय प्रताप सिंह, रुपईडीह के पंकज मिश्र, पंडरी कृपाल के चंद्रशेखर मिश्र, वजीरगंज के अनुराग तिवारी, मुजेहना के कृष्ण कुमार गुप्ता तथा एआरपी संघ के जिलाध्यक्ष दीपक नामदेव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
