प्राथमिक शिक्षक संघ वजीरगंज की नई कार्यकारिणी गठित

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
प्राथमिक शिक्षक संघ वजीरगंज की नई कार्यकारिणी गठित
संतोष सिंह अध्यक्ष, रविंद्र शुक्ला महामंत्री और सुमन कौशल बनीं कोषाध्यक्ष; सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देशन में बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र वजीरगंज में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ वजीरगंज की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। संतोष सिंह को अध्यक्ष, रविंद्र शुक्ला को महामंत्री और सुमन कौशल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन की प्रक्रिया पर्यवेक्षक बेलसर के अध्यक्ष पुष्कर तिवारी और निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार की देखरेख में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज राम बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चन कर किया। इसके बाद संगठन विस्तार की प्रक्रिया शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पदों पर एक-एक नाम प्राप्त होने के बाद संबंधित पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
नई कार्यकारिणी में राम बसन्त सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण गौतम और विनय यादव को संगठन मंत्री चुना गया। मधुलता सिंह, जेपी तिवारी, आशुतोष पांडेय और एहसान रसूल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। रमेश कुमार को मीडिया प्रभारी तथा मुर्तजा हसन को प्रचार मंत्री निर्वाचित किया गया।
संगोष्ठी में शिक्षकों ने संगठन को मजबूत करने के साथ विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक संगठन की मजबूती तभी सार्थक होगी, जब शिक्षकों के हितों के साथ विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए भी सामूहिक प्रयास किए जाएं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, जनपदीय कोषाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलामंत्री आशीष द्विवेदी, बेलसर अध्यक्ष पुष्कर तिवारी, रुपईडीह अध्यक्ष मोहित द्विवेदी, परसपुर अध्यक्ष कुलदीप सिंह, मनकापुर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा और मुजेहना अध्यक्ष बलजीत कुमार वर्मा मौजूद रहे।
इसके अलावा मानकपुर के मंत्री गौरव सिंह, इटियाथोक के मंत्री स्वामीनाथ उपाध्याय, परसपुर के मंत्री आशुतोष द्विवेदी, मुजेहना के उपाध्यक्ष शिव चन्द्र वर्मा, राहुल देव वर्मा, दिलीप कुमार, जुग्गीलाल वर्मा और अजीत कुमार सहित विकासखंड क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के निर्विरोध गठन पर शिक्षकों ने पदाधिकारियों को बधाई दी।

9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *