शिक्षाविद डॉ काशी प्रसाद जायसवाल की मनी पुण्यतिथि, चढ़े श्रद्धा के फूल

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा गोरखपुर बलरामपुर बहराइच बाराबंकी लखनऊ
भारतीय इतिहास के पुरोधा एवं महान शिक्षा विद डॉक्टर काशी प्रसाद जायसवाल की मनाई गई पुण्यतिथि
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। जायसवाल समाज गोंडा द्वारा महान शिक्षाविद एवं भारतीय इतिहास के पुरोधा स्वर्गीय डॉक्टर काशी प्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के प्रतिष्ठान पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पत्रकार पवन जायसवाल, जायसवाल समाज गोंडा के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष बच्चा जायसवाल, सचिव राम आशीष जायसवाल, प्रांशु जायसवाल आदि ने स्व. डॉक्टर काशी प्रसाद जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पण करते हुए उनको नमन किया एवं सरकार से मांग की कि डॉक्टर काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए, उनसे कम ख्याति प्राप्त वालों को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। अगर सरकार द्वारा इस पर कोई शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो समाज इसके लिए रणनीति बनाकर आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

2 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *