ज्ञानस्थली कॉलेज के छात्र परिषद का हुआ गठन, नई टीम ने ली शपथ

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
छात्र परिषद का हुआ गठन, नई टीम ने ली शपथ, छात्राओं को सौंपी नेतृत्व की जिम्मेदारी
ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में समारोह का आयोजन, मुख्य अतिथि मेजर राजेश द्विवेदी ने बैज लगाकर किया प्रोत्साहित
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में मंगलवार को सत्र 2026-27 की नवनिर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में छात्र परिषद के सदस्यों को पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि मेजर राजेश द्विवेदी ने छात्राओं को बैज लगाकर और शैशे पहनाकर कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मेजर राजेश द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद संगीत विभाग की शिक्षिकाओं किरन पाण्डेय, जया त्रिपाठी और गीता श्रीवास्तव के निर्देशन में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं रंजना बन्धु, डॉ. नीलम छाबड़ा और डॉ. हरप्रीत कौर ने श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, गोण्डा से आए शिक्षकों को पौधे भेंटकर सम्मानित किया।
योग विभाग की शिक्षिका समता धनकानी के निर्देशन में छात्राओं ने आकर्षक संयोजन नृत्य प्रस्तुत किया। मनमोहक प्रस्तुति पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
छात्र परिषद छात्राओं और शिक्षकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी
प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने महाविद्यालय की स्थापना और प्रगति पर प्रकाश डालते हुए छात्र परिषद की भूमिका समझाई। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद की सदस्याएं महाविद्यालय की छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। परिषद के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलता है।
मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने छात्र परिषद के गठन की प्रक्रिया, सदस्यों के कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्यों का चयन छात्राओं की बहुमुखी प्रतिभा, महाविद्यालय में नियमित उपस्थिति और व्यवहार सहित विभिन्न गुणों को ध्यान में रखकर किया जाता है।
इन्हें मिली छात्र परिषद में जिम्मेदारी
समारोह में बीए प्रथम सेमेस्टर की इशा श्रीवास्तव, संजना जायसवाल और सारिका कौशल; बीए तृतीय सेमेस्टर की आस्था श्रीवास्तव और मारिया बानो; बीए पंचम सेमेस्टर की पूर्णिमा शुक्ला, सिमरन शुक्ला और सुमन को लीडर के रूप में शपथ दिलाई गई। एमए लीडर्स के रूप में सादिया अंसारी, महिमा, रोली शुक्ला, सिम्मी, निधि मिश्रा और शारदा ने शपथ ली।
इसके अतिरिक्त श्रद्धा गंगवार को कैप्टन, अल्फिया शेख को वाइस कैप्टन, आर्या तिवारी को योगा हेड, काजल मिश्रा को स्पोर्ट्स हेड और मीनाक्षी पाठक को कल्चरल हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डॉ. आनन्दिता रजत ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का सफल संचालन मोनिका श्रीवास्तव ने किया। समापन ज्ञानस्थली गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर डॉ. मौसमी सिंह, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. आशू त्रिपाठी, डॉ. साधना गुप्ता, डॉ. रश्मि द्विवेदी, डॉ. सुनीता पाण्डेय, सुनीता मिश्रा, अनु उपाध्याय, प्रियंका त्रिपाठी, डॉ. कुमकुम सिंह, डॉ. विमला, सुषमा सिंह, हिमांशी शुक्ला, सुवेन्दु वर्मा, लक्ष्मी यादव, अरविंद कुमार पाठक, मंगली राम, विजय श्रीवास्तव, मनोज सोनी, आशु श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, संतोष और मोनिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *