बापू की प्रतिमा के समक्ष कामरेडों ने किया प्रदर्शन, की ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

उत्तर प्रदेश अयोध्या गोंडा
वोट चोरी की सरकार नहीं चलेगी, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें: वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा
गांधी पार्क में एक दिवसीय सांकेतिक भूख-हड़ताल, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की उठाई मांग
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोण्डा। निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों के बीच इंडिया गठबंधन एवं वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा, गोण्डा के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक भूख-हड़ताल की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की।
भूख-हड़ताल के दौरान “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”, “वोट चोरी की सरकार नहीं चलेगी”, “मोदी-योगी इस्तीफा दो” सहित विभिन्न नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची से जुड़े सवालों का समाधान कराने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी, कामरेड ईश्वर शरण, जिला सचिव सीपीआई गोण्डा, कामरेड दीनानाथ त्रिपाठी, कामरेड जमाल खान, जिला सचिव सीपीआई (एमएल) गोण्डा, कामरेड अमित शुक्ला, शहर कमेटी सीपीआई (एम), राजीव सिंह, सीपीआई (एमएल), कामरेड सुरेश कनौजिया, मंत्री गोण्डा शहर ब्रांच तथा मुन्ना राम गौतम समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया तथा मतदाता सूची से संबंधित उठाए जा रहे सवालों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *