गोंडा से अयोध्या के लिए रवाना हुए सैकड़ों रामभक्त

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
गोण्डा से अयोध्या रवाना हुए सैकड़ों रामभक्त
कारसेवकों के परिजन, संघ विचार परिवार के कार्यकर्ता और रामभक्त बसों व निजी वाहनों से पहुंचे अयोध्या
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोण्डा। राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे हृदय अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर अयोध्या के कारसेवक पुरम में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को गोण्डा से सैकड़ों रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए। कारसेवकों के परिजन, संघ विचार परिवार से जुड़े कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में रामभक्त दर्जनों बसों और निजी वाहनों से अयोध्या के लिए निकले।
अयोध्या रवाना होने से पहले रामभक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान अशोक सिंघल के राम मंदिर आंदोलन में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। रामभक्तों ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में अशोक सिंघल की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।
कारसेवक पुरम में आयोजित समारोह में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय बंसल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि तथा महंत राजकुमार दास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवकों और उनके परिजनों के साथ बड़ी संख्या में रामभक्तों के शामिल होने की तैयारी है।
गोण्डा से अयोध्या रवाना होने वालों में लघु उद्योग भारती अवध प्रांत के अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्त, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष दिवाकर सोमानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, अमित बंसल, श्याम सिंघल, दिलीप अग्रवाल, पंकज अग्रवाल एडवोकेट, संजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजकुमार केडिया, प्रधान शिव बहादुर पांडे, ज्योति पांडेय, जिला प्रचारक सतीश, अश्विनी, संगम लाल मोदनवाल, जिला संगठन मंत्री दीपेंद्र, बबलू वर्मा, विपिन शुक्ला, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका बीनू सिंह, नीलम मिश्रा और सीमा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में रामभक्त एवं संघ विचार परिवार से जुड़े लोग शामिल रहे
5 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *