फल सब्जी मंडी में हुई राइन समाज की बैठक

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
राईन समाज के मंडलीय एकता महासम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
29 सितंबर को टाउनहाल में होगा सम्मेलन, मंडल के सभी जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों के जुटने की उम्मीद
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। जमीयत-उर-राईन गोंडा की ओर से सोमवार को मरहूम नजर मोहम्मद की दुकान पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 29 सितंबर को गोंडा टाउनहाल में होने वाले मंडलीय राईन एकता महासम्मेलन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंडल प्रभारी रफीक रैनी ने बताया कि महासम्मेलन में मंडल के सभी जनपदों से राईन समाज के लोग बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में जमीयत-उर-राईन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के भी शामिल होने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जमीयत-उर-राईन गोंडा के जिलाध्यक्ष उस्मान राईनी ने कहा कि देश में राईन समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संगठित प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने समाज की एकजुटता और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया।
गोंडा फल एवं सब्जी एसोसिएशन के अध्यक्ष राहत अली राईनी, महामंत्री शहजादे राईनी और मीडिया प्रभारी बब्लू इरशाद ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उपस्थित लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ताज मोहम्मद बबलू ने बताया कि महासम्मेलन का आयोजन 29 सितंबर को सुबह 11 बजे गोंडा टाउनहाल में किया जाएगा।
बैठक में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शाहन अख्तर, नगर अध्यक्ष हफीज राईनी, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अकरम राईनी, मौलाना शाद राईनी, हसन मोहम्मद, गुड्डू, सगीर, राजा, बिलाल, हामिद अली राईनी, अनीस, फिरोज, सलीम, फिरोज धानेपुर, चांदबाबू आलूवाले, शहजाद, बब्बू, मेंहदी हसन राईनी, फुरकान, गनी, अली हैदर सभासद, कल्लू, रशीद अली, हसन, भोलू, अब्दुल्ला, हाजी शाह मोहम्मद, शिब्लू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। बैठक का समापन मंडल प्रभारी रफीक रैनी ने किया।
5 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *