महर्षि विद्या मंदिर में हुआ योग ध्यान और हवन पूजन

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
विश्व कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा महर्षि विश्व शांति आंदोलन
महर्षि विद्या मंदिर में गुरु-पूजन, ध्यान एवं सामूहिक भावातीत ध्यान के साथ हुआ कार्यक्रम
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह की जानकी नगर स्थित इकाई में महर्षि विश्व शांति आंदोलन के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से विश्व कल्याण की भावना से जुड़कर समाज और मानवता के हित में अधिक से अधिक सहयोग करने का आह्वान किया गया।
महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड डॉ. गिरीश चंद्र वर्मा द्वारा 18 जुलाई 2008 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि महेश योगी के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से महर्षि विश्व शांति आंदोलन की स्थापना की गई थी। इस आंदोलन को निरंतर गति प्रदान करने और सफल बनाने में विद्यालय समूह की ओर से निरंतर योगदान दिया जा रहा है।
इसी क्रम में महर्षि विद्या मंदिर गोंडा की ओर से समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विश्व शांति एवं कल्याण की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की ध्यान शिक्षिका पूर्णिमा शुक्ला द्वारा गुरु-पूजन एवं गुरु-वंदना के साथ किया गया। इसके बाद आसन, प्राणायाम और सामूहिक भावातीत ध्यान कराया गया।
विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सुरेश नारायण द्विवेदी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उनका परिचय कराया। उन्होंने कार्यक्रम के महत्व और जनकल्याण की भावना पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई तथा विश्व कल्याण की भावना से जुड़कर अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से विश्व कल्याण की भावना को समाज में व्यापक रूप से जागृत किया जा सकता है और महर्षि विश्व शांति आंदोलन को निरंतर गति प्रदान की जा सकती है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका नलिनी वाजपेयी, पूजा पाठक आदि ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *