यूटा की झंझरी कार्यकारिणी का हुआ गठन, ब्लॉक अध्यक्ष बने अरुण मिश्रा
प्रदीप मिश्रा, चीफ रिपोर्टर

Gonda news
गोंडा। शुक्रवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा की झंझरी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसके अंतर्गत जानकीनगर न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय देवरिया चूड़ामणि में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत अरुण मिश्र को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष नामित किया गया, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री मिश्र ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षकों के हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करना है जल्द हीं ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आगे की रणनीति बनाई जाएगी, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने कहा की श्री मिश्र पहले से हीं संगठन में जनपदीय मीडिया प्रभारी का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं ऐसे में मुख्यालय स्थित ब्लॉक का अध्यक्ष बनने पर संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी, इस अवसर पर जिला संरक्षक हेमंत तिवारी, जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र, महामंत्री आत्रेय मिश्रा, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह, विकास मौर्य, उपेंद्र बहादुर सिंह, रवि प्रकाश पाठक, रंजीत कुमार, सादिक अली, अशोक गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गेश कुमार मिश्रा, रवि प्रताप मिश्रा एवं अन्य ब्लॉक के पदाधिकारियों ने बधाई दी ।