Joy Electric Bike अब सडकों पर मचाएगी धूम, शोरूम खुला

उत्तर प्रदेश अयोध्या गोंडा
ज्वाय इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का भव्य शुभारंभ, गोंडा में हरित परिवहन को मिलेगा नया आयाम
प्रदीप मिश्रा, चीफ रिपोर्टर

Gonda News
गोंडा, 25 जून। शहर के सर्कुलर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को ज्वाय इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारिक जगत से जुड़े लोग तथा वाहन प्रेमी मौजूद रहे। शोरूम का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सूरज सिंह ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में सूरज सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और बढ़ती ईंधन कीमतों की चुनौतियों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बाइक न केवल आम लोगों के लिए किफायती परिवहन का साधन बन रही हैं, बल्कि वायु प्रदूषण को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ज्वाय इलेक्ट्रिक का यह नया शोरूम जिले के लोगों को आधुनिक तकनीक से लैस, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ओम प्रकाश गुप्ता ने ज्वाय इलेक्ट्रिक के विभिन्न मॉडलों की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कंपनी ग्राहकों को अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर बैटरी बैकअप, आकर्षक डिजाइन और भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास के साथ ज्वाय इलेक्ट्रिक ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है।
शोरूम के डीलर राकेश कुमार अग्रवाल ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए बताया कि शोरूम में विभिन्न श्रेणियों की इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर उपलब्ध हैं, जो युवाओं, महिलाओं और दैनिक उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बिक्री के साथ-साथ उत्कृष्ट आफ्टर सेल्स सर्विस भी प्रदान की जाएगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया तथा ज्वाय इलेक्ट्रिक के विभिन्न मॉडलों की जानकारी प्राप्त की। लोगों ने वाहनों की विशेषताओं, बैटरी क्षमता और संचालन लागत के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
समारोह में देवेंद्र सिंह, मौसम गर्ग, यश गर्ग, आकाश गर्ग, अर्चित अग्रवाल, वंश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, गौरव मोदनवाल, देवेश बंसल, प्रांशु नेवटिया, शिवम नेवटिया और शगुन रस्तोगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन के साथ ही जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते बाजार को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

12 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *