मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइनों से सावधानी बरतने की अपील

उत्तर प्रदेश गोंडा
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइनों से सावधानी बरतने की अपील
प्रदीप मिश्रा, चीफ रिपोर्टर

Gonda News

गोंडा, 25 जून। मोहर्रम पर्व के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूसों को लेकर उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल), गोंडा ने आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि 26 जून 2026 को मोहर्रम का त्योहार मनाया जाएगा और इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे।
विद्युत पारेषण खंड गोंडा के अनुसार जनपद गोंडा एवं बलरामपुर में 220 केवी तथा 132 केवी की उच्चदाब विद्युत पारेषण लाइनें संचालित हैं, जिनसे क्रमशः 2.20 लाख वोल्ट एवं 1.32 लाख वोल्ट विद्युत ऊर्जा का ट्रांसमिशन होता है। ऐसे में जुलूस के दौरान विशेष सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है।
विभाग ने अपील की है कि ताजिया जुलूस पारेषण लाइनों के नीचे से निकालते समय उसकी ऊंचाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। ताजियों को विद्युत लाइनों के कॉरिडोर या सीधे नीचे से ले जाने से बचें, ताकि वे किसी भी स्थिति में हाईटेंशन तारों की रेंज में न आएं। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना और जनहानि से बचा जा सकेगा।
सार्वजनिक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि यदि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण कोई दुर्घटना या जान-माल की क्षति होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित पक्ष की होगी। ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड किसी प्रकार के दावे अथवा क्षतिपूर्ति के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
विद्युत विभाग ने नागरिकों से मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाने तथा बिजली से संबंधित सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

2 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *