गोंडा की पशुपालक अनीता का लखनऊ में हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश गोंडा
लखनऊ में पशुपालक अनीता सम्मानित, दुग्ध मंत्री ने किया गौरवांवित
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

 

Gonda News

गोंडा/लखनऊ। पशुपालन एवं दुग्ध विकास क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पशुपालक अनीता को लखनऊ में आयोजित एक सम्मान समारोह में दुग्ध मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनीता की मेहनत, नवाचार और दुग्ध उत्पादन में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की गई।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि अनीता जैसे पशुपालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इनके प्रयासों से न केवल दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो रही है, बल्कि अन्य पशुपालकों को भी प्रेरणा मिल रही है। मंत्री ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार पशुपालकों के हित में लगातार योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
इस मौके पर पराग दुग्ध संघ के डीडीओ आई.बी. सिंह, गोंडा पराग दुग्ध संघ के महाप्रबंधक अनुज यादव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने अनीता को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

2 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *