सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश गोंडा
उमरी में सेवानिवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान, स्व. अशोक सिंह को श्रद्धांजलि
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा। विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के अंतर्गत ग्राम सभा उमरी में समाजसेवी सत्यम सिंह (पुत्र स्वर्गीय अशोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ गोण्डा) के नेतृत्व में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. अशोक सिंह की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि इंद्रदेव मिश्रा सहित उपस्थित अतिथियों व शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. अशोक सिंह के शिक्षा क्षेत्र में योगदान, शिक्षक हितों के लिए उनके संघर्ष और सामाजिक सरोकारों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
समारोह में क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षक जीवन भर समाज निर्माण का कार्य करता है और इस प्रकार का सम्मान उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होता है।
मुख्य अतिथि इंद्रदेव मिश्रा ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षकों का अनुभव नई पीढ़ी के मार्गदर्शन में अहम योगदान देता है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे ज्ञान और संस्कार का सम्मान बताया।
आयोजक सत्यम सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि स्व. अशोक सिंह सदैव शिक्षक समाज के हितों के लिए समर्पित रहे और उन्हीं की प्रेरणा से यह आयोजन किया गया।
इस दौरान शिक्षा, समाज सेवा एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित विचार गोष्ठी भी आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने नई पीढ़ी को शिक्षकों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अभिभावक एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *