आंबेडकर जयंती पर शास्त्री डिग्री कालेज में आयोजित हुई संगोष्ठी

उत्तर प्रदेश गोंडा
आंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन, वक्ताओं ने उनके विचारों को बताया प्रेरणास्रोत
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता*

Gonda News

गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के विज्ञान संकाय में अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सशक्त चिंतन और विचारधारा हैं, जो सदैव समाज को दिशा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समानता और न्याय की स्थापना के लिए प्रेरित करते हैं।
मुख्य वक्ता डॉ. ओंकार पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने कठिन संघर्षों के बावजूद शून्य से शिखर तक का सफर तय किया और अपने जीवन से यह साबित किया कि दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. बीपी सिंह ने छात्र-छात्राओं को अंबेडकर के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रो. अरविंद कुमार शर्मा ने उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के प्रो. संजय पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. वंदना भारतीय और डॉ. पुनीत कुमार ने भी बाबा साहेब के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक डॉ. बैजनाथ पाल ने किया। इस अवसर पर उन्नति पांडे, आराधना, हर्ष कुमार साहू एवं साक्षी पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में डॉ. रवि ओझा, अशोक कुमार पांडे, डॉ. करुणेश दुबे, डॉ. अमित कुमार शुक्ला, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. अजीत कुमार मिश्रा, कुमारी मानसी पांडे, सुजीत सिंह, सतीश कुमार दुबे, राम भरोस, राम रूप, राम बचन सहित एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।

4 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *