नगर बाल विकास परियोजना की कार्यकत्रियों को मिले मोबाइल

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
पोषण ट्रैकर ऐप को गति देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में बांटे गए स्मार्ट फोन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार को शहर के मोहल्ला मेवतियान स्थित बाल विकास शहरी परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण ट्रैकर ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ आंगनबाड़ी सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना रहा। विभागीय अधिकारियों ने इसे कुपोषण के खिलाफ अभियान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी परियोजना अधिकारी एवं सीडीपीओ श्रीमती नीतू रावत ने की। मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार तथा विशिष्ट अतिथि वार्ड-12 के सभासद व शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए।
मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों एवं पोषाहार वितरण की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। इससे योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और लाभार्थियों तक सुविधाएं समय से पहुंचेंगी। उन्होंने कार्यकत्रियों से ऐप का नियमित उपयोग करते हुए डाटा फीडिंग में शत-प्रतिशत गुणवत्ता बनाए रखने का आह्वान किया।
शहरी परियोजना अधिकारी श्रीमती नीतू रावत ने बताया कि विभाग की ओर से सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे केंद्रों की दैनिक गतिविधियों का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अब गृह भ्रमण, वीएचएसएनडी कार्यक्रम, बच्चों की उपस्थिति, पोषण संबंधी गतिविधियों एवं अन्य योजनाओं की फोटो और रिपोर्ट सीधे ऐप पर अपलोड की जाएगी। इससे विभागीय मॉनिटरिंग और अधिक प्रभावी होगी।
विशिष्ट अतिथि शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज की बुनियादी व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। डिजिटल संसाधन मिलने से उनके कार्य में तेजी आएगी और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। उन्होंने नगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद आफताब तन्हा ने कहा कि तकनीक से जुड़ने के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर केंद्रों की समस्याओं के समाधान के लिए भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
पूर्व प्रधानाध्यापक सैयद अब्दुल मुजीब ने पोषण और शिक्षा को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए कहा कि स्वस्थ बच्चे ही बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को समाज की बुनियादी इकाई बताते हुए इनके सशक्तिकरण पर जोर दिया।
आंगनबाड़ी संघ के मंडल संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मोबाइल फोन मिलने से कार्यकत्रियों के कामकाज में सुविधा होगी और रिपोर्टिंग व्यवस्था मजबूत बनेगी। साथ ही उन्होंने कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि और समय से भुगतान की मांग भी उठाई।
कार्यक्रम में जिला संयोजक संगम लाल शर्मा, मुख्य सेविका श्रीमती सुशीला, नेहा परवीन, मोनिका नायक, दिव्या पाठक, शिवांगी, कार्यालय लिपिक सीमा जायसवाल, रामबली सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विभागीय अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ।

9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *