बड़े बकायेदारों पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने की कुर्की की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश गोंडा
₹10 लाख से अधिक के बकायेदारों पर बैंक ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संपत्तियां कुर्क
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। तहसील तरबगंज के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा अमदही द्वारा बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन ऋण खातेदारों की अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार आशुतोष पांडे के निर्देश पर प्रशासन, बैंक और पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान के तहत सम्पन्न हुई। अभियान के दौरान राजस्व निरीक्षक आदित्य सिंह, शाखा अमदही के मुख्य प्रबंधक देवव्रत, क्षेत्रीय कार्यालय से आए रिकवरी अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रबंधक भानु प्रताप सिंह, विधि अधिकारी राहुल पांडे, लेखपाल पंकज कुमार सैनी, विपुल कुमार सिंह, अमीन राजेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव तथा शिव कुमार तिवारी सहित बैंक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख राजकुमार द्विवेदी के प्रतिनिधित्व में क्षेत्रीय टीम तथा तरबगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक भी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी चंदन कुमार तथा नियावा चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह सहित पुलिस बल की मौजूदगी रही, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। बैंक अधिकारियों के अनुसार जिन बकायेदारों पर ₹10 लाख से अधिक की देनदारी थी, उनके खिलाफ राजस्व वसूली अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कुर्की की कार्रवाई शिव बर्धान सिंह पुत्र राज बख्श सिंह निवासी परास पट्टी पुरवार, पवन कुमार सिंह एवं शिव कला सिंह पुत्र/पत्नी शिव शंकर सिंह निवासी परास पट्टी पुरवार तथा सुधीर कुमार सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह निवासी परास पट्टी मझवार की संपत्तियों पर की गई। बैंक प्रशासन ने अभियान की सफलता के लिए उप जिलाधिकारी प्रदीप सिंह, तहसीलदार आशुतोष पांडे एवं क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार अभियान जारी रहेगा।

6 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *