मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार सुबह डेढ़ घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। 220 केवी विद्युत उपकेंद्र गोंडा में 33 केवी मेन बस बार सेक्शन-प्रथम एवं द्वितीय के अनुरक्षण कार्य के चलते शुक्रवार एक मई को सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, गोंडा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
अधिशासी अभियंता विद्युत पारेषण खंड गोंडा ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान 220 केवी उपकेंद्र गोंडा से निर्गत 33 केवी खरगूपुर, तरबगंज, आवास विकास, हॉस्पिटल, अम्बेडकर चौराहा, लोवाटरपंप, कोर्ट, चंदवतपुर घाट और वेलसर फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा 10 एमवीए प्रथम फीडर की आपूर्ति भी बाधित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि में धैर्य बनाए रखते हुए सहयोग प्रदान करें। अनुरक्षण कार्य के कारण होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद जताया है।