*स्वतंत्रता दिवस पर मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया ध्वजारोहण देश की एकता अखण्डता एवं संप्रभुता की रक्षा का दिलाया संकल्प*
*राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को फोल्डेबल स्टैंडिंटेबल वितरित*
*राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत ने लोगों का मन मोह लिया*
*कार्यक्रम के दौरान सभी प्रभुत्व जनों ने अपने-अपने विचारों को साझा किया*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा, 15 अगस्त। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल दुर्गा शक्ति नागपाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के उपरांत उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
मण्डलायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और सर्वोच्च बलिदान के परिणामस्वरूप हमें स्वतंत्र भारत में रहने का गौरव प्राप्त हुआ है। राष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता, संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों का प्रस्तुतीकरण किया गया जो भी सभी लोगों का मन मोह लिया इस अवसर पर प्रभुत्वजनों अपने-अपने विचारों को साझा किया
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को मंडलायुक्त ने प्रदान किया फोल्डेबल स्टैंडी टेबल मन लगाकर पढ़ने व आगे बढ़ाने की दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन मीनू राणा ,संयुक्त विकास आयुक्त राकेश पांडे सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्तागण व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

