पीडीए जन चौपाल में होगा सपाइयों का जमावड़ा

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
पीडीए जन चौपाल में जुटेंगे सपा कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल करेंगे संबोधित
शिवपूजन पांडे, वजीरगंज

Gonda News
वजीरगंज। मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के वजीरगंज-झिलाही मार्ग स्थित बंधवा में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल दोपहर 12 बजे पहुंचकर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष अरसद हुसैन खान समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
जिला पंचायत सदस्य रणजीत सिंह उर्फ बबलू ने बताया कि जन चौपाल में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
विधान परिषद के पूर्व सदस्य रणविजय सिंह ने बताया कि जन चौपाल के माध्यम से आमजन और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को भी उठाया जाएगा। इनमें बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, कानून-व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दे शामिल हैं।
सपा नेताओं के मुताबिक आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में पीडीए वर्गों के बीच संवाद बढ़ाने और पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए जन चौपाल आयोजित की जा रही है।
सपा नेता विजय पासवान ने बताया कि कार्यक्रम में पीडीए की एकजुटता पर जोर देने के साथ ही कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करने का आह्वान किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य रणजीत सिंह उर्फ बबलू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल रविवार को दोपहर 12 बजे जन चौपाल को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *