मारवाड़ी महिला मंच के कार्यक्रम में शामिल हुईं DM Priyanka Niranjan

गोंडा
मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला मंडल द्वारा ” घरौंदा एक आशा ” की नींव रखी गई
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

गोन्डा।
रानी बाजार में मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला शाखा गोंडा द्वारा घरौंदा एक आशा, क्लाथ बैंक शाखा
आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन रहीं। उन्होंने गरीबों के लिए दैनिक उपयोग की वस्तु नि:शुल्क वितरण कार्यक्रम में फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। जिलाधिकारी श्रीमती निरंजन को मारवाड़ी युवा मंच महिला मंडल द्वारा बुके और राम दरबार की फोटो देकर सम्मान किया। मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय संयोजक (नारीचेतना) नीलम जैन ने बताया कि घरौंदा एक आशा के तहत अति निर्धन लोगों को दैनिक उपयोगी वस्तुएं निशुल्क हर गुरुवार को सांयकाल 3 बजे से 5 बजे तक दिया जायेगा कार्यक्रम के दौरान सीमा अग्रवाल, सरिता नेवटिया, पुष्पा अग्रवाल ,सरिता अग्रवाल, प्रेमलता सिंघल ,रीता काबरा, राधा पचेरिया ,मीना अग्रवाल, संगीता भावसिंहका,ज्योति गर्ग, रितिका पचेरिया, एवं अनीता नहारिया सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

7 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *