शिक्षा से साकार होगा विकसित भारत का सपना : अजीत सिंह

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा गोरखपुर दिल्ली प्रमुख सुर्खियाँ बलरामपुर बहराइच बाराबंकी बिहार बैंगलोर ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई लखनऊ
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना : अजीत सिंह
दयानंद शिक्षण संस्थान में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन, शिक्षकों से नई तकनीक अपनाने का आह्वान
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। मुंगरा बाजार स्थित दयानंद शिक्षण संस्थान में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह रहे। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ ही उनमें नैतिक मूल्यों, कौशल और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का आह्वान किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए अजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की रीढ़ होती है। बेहतर शिक्षा के माध्यम से ही चरित्रवान, संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक तैयार किए जा सकते हैं। वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों के लिए केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए नैतिक मूल्यों, व्यावहारिक कौशल और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे निर्माता हैं और देश का भविष्य उनके हाथों में है। इसलिए शिक्षकों को भी समय के साथ निरंतर सीखते रहना चाहिए तथा शिक्षण कार्य में नई तकनीक और आधुनिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर देकर ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता भोलानाथ मिश्र ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए की। उन्होंने अतिथियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर शिक्षक राकेश पांडेय, संतोष पांडेय, अजय मिश्रा, सुनील कुमार कनौजिया, विशाल पांडेय, देवी सिंह, ललित तिवारी, रेनू पांडेय, रीता तिवारी, बिंदु तिवारी सहित शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

2 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *