प्रमोशन को लेकर बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों ने दिया धरना, नारेबाजी की

गोंडा अयोध्या उत्तर प्रदेश
शिक्षक पदोन्नति को लेकर बीएसए कार्यालय पर गरजे शिक्षक, 15 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन
7 नवंबर तक जारी होगी प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची और रिक्त पदों का ब्योरा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता के बाद बनी सहमति
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोण्डा। परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से लंबित शिक्षक पदोन्नति की प्रक्रिया समय से पूरी कराने की मांग को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र मिश्र के आह्वान पर जुटे शिक्षकों ने रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति के पात्र शिक्षकों की सूची शीघ्र जारी करने की मांग उठाई। शिक्षकों ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक देरी से शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसलिए शासन द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएं।
धरना-प्रदर्शन के दौरान मंडलीय महामंत्री गजाधर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, ब्लॉक इटियाथोक के पदाधिकारियों तथा पंडरी कृपाल के मंत्री राकेश कुमार शुक्ला सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की वरिष्ठता और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर पारदर्शी तरीके से पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए। इसके लिए विभाग को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करनी चाहिए।
धरने के दौरान जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र मिश्र ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर सात नवंबर तक पदोन्नति प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चरण पूरे करने की मांग रखी। उन्होंने पूछा कि निर्धारित समयसीमा में वरिष्ठता सूची जारी करने और रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति की कार्रवाई किस प्रकार पूरी की जाएगी। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आश्वस्त किया कि **7 नवंबर 2026 तक प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तथा रिक्त पदों के सापेक्ष पदों की संख्या की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही 15 नवंबर 2026 तक पदोन्नति की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा।**
बीएसए के इस आश्वासन के बाद शिक्षकों ने पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा कराने की अपेक्षा जताई। शिक्षकों का कहना था कि वरिष्ठता सूची और रिक्त पदों का स्पष्ट ब्योरा जारी होने से पदोन्नति को लेकर बनी अनिश्चितता दूर होगी और पात्र शिक्षकों को उनका अधिकार मिल सकेगा।
धरने में मंडलीय महामंत्री गजाधर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, संयुक्त महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय, भास्कर दूबे, सत्य प्रकाश, जिला मंत्री घनश्याम शुक्ल, गुलाम नबी, जितेंद्र कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री शिवार्चन सिंह, जिला ऑडिटर राजेंद्र शुक्ला, ब्लॉक कटरा के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, ब्लॉक इटियाथोक के अध्यक्ष डॉ. रामराज, ब्लॉक रूपईडीह के अध्यक्ष सूर्य मणि पाण्डेय, ब्लॉक तरबगंज के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, ब्लॉक तरबगंज के मंत्री सत्येंद्र सिंह, ब्लॉक बेलसर के मंत्री मनोज कुमार शुक्ला, ब्लॉक पंडरी कृपाल के मंत्री राकेश कुमार शुक्ला, ब्लॉक कटरा के उपाध्यक्ष राजेश सोनी, ब्लॉक रूपईडीह के उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, ब्लॉक इटियाथोक के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, ब्लॉक बेलसर के मीडिया प्रभारी संजय कुमार श्रीवास्तव, ललित मिश्र, धर्मेंद्र तिवारी, गिरीश पाण्डेय, आशीष जौहरी, इंद्रदेव शुक्ला, गणेश दीक्षित, विनय गुप्ता, हनुमंत लाल पाण्डेय और वरुण वर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे

.

.

.

.

.

.

.

.

12 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *