गन्ना समितियों में मेलों जा आयोजन हुआ शुरू

अयोध्या उत्तर प्रदेश
गन्ना किसानों को अभिलेख सुधार का अंतिम मौका, मेले में दर्ज कराएं आपत्ति
मैजापुर में 21 से 28 सितंबर तक समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेला, किसानों को अभिलेखों का मिलान कराने की अपील
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, मैजापुर-गोंडा की ओर से पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के तहत समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को समिति परिसर में आयोजित मेले का उद्घाटन गन्ना समिति मैजापुर के अध्यक्ष श्यामनारायण शुक्ल और उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन मंडल डॉ. आरवी राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेला 21 से 28 सितंबर तक चलेगा।
इससे पूर्व आयोजित सामान्य निकाय बैठक में पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर किसानों और समिति प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष श्यामनारायण शुक्ल ने की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि कटरा बाजार विधायक बावन सिंह को आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 20 सितंबर को बाबा बैद्यनाथ धाम, झारखंड चले जाने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके।
मेले में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मैजापुर ने बताया कि आगामी पेराई सत्र के लिए अभिजनक बीज और अन्य गन्ना प्रजातियों के साथ नवीन गन्ना प्रजाति 18231 एवं 17451 का बीज भी उपलब्ध कराया गया है। किसान अपनी पसंद की गन्ना प्रजाति का बीज लेने के लिए संबंधित गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
उप गन्ना आयुक्त डॉ. आरवी राम ने किसानों से अपील की कि वे मेले में अपने सट्टे का मिलान 63 कॉलम खतौनी और प्री-कैलेंडर से अवश्य कर लें। अभिलेखों में नाम, भूमि क्षेत्रफल, गन्ना प्रजाति अथवा किसी अन्य प्रकार की विसंगति मिलने पर किसान मेले के दौरान ही आपत्ति दर्ज कराकर उसका निस्तारण करा सकते हैं।
समिति के सचिव प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पेराई सत्र 2026-27 के अभिलेखों में सुधार कराने का यह अंतिम अवसर है। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन मान्य नहीं होगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद पेराई सत्र 2026-27 का अंतिम कैलेंडर तैयार कर विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष श्यामनारायण शुक्ल ने सभी गन्ना किसानों से अपील की कि वे मेले में पहुंचकर अपने अभिलेखों का मिलान जरूर करा लें, ताकि पेराई सत्र के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष बलदेवराज, संचालक सदस्य केशवराम पाण्डेय, संगम लाल शुक्ल, सुरेश्वरबक्श सिंह, कुलपतराम तिवारी, सीमासिंह के प्रतिनिधि इन्द्रप्रताप सिंह, शारदा देवी के प्रतिनिधि दिनेश प्रताप सिंह (बिक्की सिंह), गिरजादेवी के प्रतिनिधि कौशल किशोर तिवारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मैजापुर अजय प्रताप सिंह, सचिव प्रभारी डॉ. राममिलन चीनी मिल मैजापुर के उपमहाप्रबंधक प्रभात प्रभाकर, संजय मिश्रा, उप गन्ना प्रबंधक चीनी मिल बलरामपुर सुनील कुमार सोम सहित चीनी मिलों से जुड़े कर्मचारी, राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक, समिति कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *