गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने की मांग, शिक्षक नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
69 हजार बीएड योग्यता धारक शिक्षकों ने ब्रिज कोर्स के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को दिया ज्ञापन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा। 69 हजार शिक्षक भर्ती के बीएड योग्यता धारक शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय डॉ. सम्मय प्रकाश पाठक को ज्ञापन सौंपा।
शिक्षकों का कहना है कि शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य लिए जाने से उनके मूल शिक्षण कार्य पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में उन्हें गैर शैक्षणिक दायित्वों से मुक्त किया जाए, ताकि वे विद्यालयों में शिक्षण कार्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकें। इसके साथ ही 69 हजार बीएड योग्यता धारक शिक्षकों से संबंधित ब्रिज कोर्स के विषय में भी आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय डॉ. सम्मय प्रकाश पाठक ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार किया जाएगा और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर मंडलीय महामंत्री गजाधर सिंह, महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, मंत्री जितेंद्र कुमार तिवारी, कटरा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, बेलसर ब्लॉक मंत्री मनोज कुमार शुक्ला, राजन सिंह, राहुल मिश्रा, अनुज कुमार, आलोक मौर्य, सर्वजीत सिंह, हरिओम सिंह, शशांक वर्मा, रमेश प्रसाद, जैनेंद्र सिंह, अशोक गुप्ता, क्षमा सिंह, शिव देवी, वीना, श्वेता पाण्डेय सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।