यूपी ग्रामीण बैंक ने की बकायेदारों पर कुर्की की कार्रवाई

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
बैंक ऋण वसूली को लेकर बभनान शाखा ने की कुर्की की कार्रवाई
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News

गोंडा। बकाया बैंक ऋण की प्रभावी वसूली के लिए यूपी ग्रामीण बैंक की बभनान शाखा से जुड़े दो बकायेदारों के विरुद्ध बुधवार को नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की गई। बैंक प्रबंधन के अनुसार यह कार्रवाई ऋण खातों में लंबे समय से बकाया राशि की वसूली तथा बैंक की परिसंपत्तियों की सुरक्षा के उद्देश्य से की गई।

क्षेत्रीय प्रबंधक राज कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन और रिकवरी हेड भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में बैंक की विधिक एवं रिकवरी टीम ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से कार्रवाई पूरी की। कार्रवाई बभनान शाखा के बकायेदार पवन कुमार पाठक और सुशील पाण्डेय के विरुद्ध की गई।

इस दौरान खुंडारे थाने की पुलिस बल, अमीन अजय गुप्ता और लेखपाल अम्बकेश्वर मौजूद रहे। बैंक की ओर से बभनान शाखा के शाखा प्रमुख विकास कुमार, केशव नगर शाखा के शाखा प्रमुख निखिल श्रीवास्तव तथा विधि अधिकारी राहुल पाण्डेय ने कार्रवाई में सहयोग किया।

बैंक अधिकारियों के मुताबिक ऋण खातों में बकाया राशि की वसूली के लिए नियमानुसार उपलब्ध वैधानिक प्रक्रियाओं के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। बैंक का कहना है कि ऋण वसूली की प्रक्रिया को पारदर्शी, नियमबद्ध और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि बकाया ऋणों की वसूली सुनिश्चित की जा सके।

बैंक प्रबंधन ने कार्रवाई में सहयोग करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं टीमवर्क की सराहना की। क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया कि बकाया ऋण की वसूली के लिए नियमानुसार आवश्यक कदम आगे भी जारी रहेंगे।

 

12 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *