पांच बकायेदारों पर बैंक ने करवायी कुर्की की कार्रवाई

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा गोरखपुर बलरामपुर बहराइच
बकायेदारों के खिलाफ बैंक की बड़ी कार्रवाई, पांच मामलों में कुर्की

क्षेत्रीय कार्यालय के मार्गदर्शन में विभिन्न शाखाओं की संयुक्त टीम ने की प्रभावी वसूली कार्रवाई

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News
गोंडा। क्षेत्रीय कार्यालय के समन्वय एवं मार्गदर्शन में बुधवार, 9 सितंबर को बैंक के बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कुर्की की कार्रवाई की गई। अभियान के तहत केशव नगर ग्रांट शाखा के चार तथा खुंडारे शाखा के एक बकायेदार के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई संपन्न कराई गई।
कार्रवाई को सफल बनाने में विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधकों, अमीन, लेखपाल, पुलिस बल तथा क्षेत्रीय कार्यालय की विधिक टीम ने आपसी समन्वय के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संयुक्त टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बैंक की बकाया धनराशि की वसूली के प्रयासों को गति दी।
अभियान में केशव नगर ग्रांट के शाखा प्रबंधक निखिल श्रीवास्तव, खुंडारे के ऋषिकांत, बाबहनान के विकास कुमार, करोहा के धनंजय मधेसिया, घरीघाट के हिरेश मिश्रा, हथियागढ़ के अजीत कुमार और पिपरा इस्माइल के आनंद कुमार शामिल रहे। इसके अलावा अमीन देवमणि त्रिपाठी, लेखपाल हितेश तिवारी, खुंडारे थाना पुलिस बल तथा क्षेत्रीय कार्यालय के विधि अधिकारी राहुल पांडेय ने कार्रवाई में सहयोग किया।

बैंक अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के संयुक्त एवं समन्वित वसूली अभियानों का उद्देश्य बैंक की बकाया धनराशि की वसूली में तेजी लाने के साथ-साथ एनपीए पर प्रभावी नियंत्रण और बैंक के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने अभियान में सहयोग करने वाले सभी शाखा प्रबंधकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।

12 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *