आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़कर 12 हज़ार हुआ

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 12 हजार और सहायिकाओं का 6 हजार रुपये करने की घोषणा
जिले में दिखाया गया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, तहसीलों मुख्यालयों पर आयोजित हुए कार्यक्रम
जिला पंचायत सभागार में सदर विधायक प्रतीक भूषण के अलावा सीडीओ दयानन्द प्रसाद समेत जिला स्तरीय अधिकारी रहे उपस्थित
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से संबोधित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिखाया गया। जिले की सभी तहसीलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के संबोधन को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उत्साह के साथ सुना।
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय को बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 6 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की घोषणा की। घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद कार्यकत्रियों और सहायिकाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकत्रियों ने इसे उनके कार्य और जिम्मेदारियों के प्रति सरकार की सकारात्मक पहल बताया।
मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी और मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद समेत अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। पोषण अभियान को प्रभावी बनाने में उनकी भूमिका अहम है।
कार्यक्रम के दौरान पोषण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कार्यकत्रियों से कुपोषण की रोकथाम, बच्चों के नियमित वजन, पोषण संबंधी जागरूकता तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, सीडीपीओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, नीतू रावत, जिला समन्वयक पोषण अभियान राज कुमार, समन्वयक इमरान अली, अमित गुप्ता समेत विभागीय अधिकारी एवं ज्ञान शरण, शिव पूजन, परेश आनंद कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर लक्ष्मी यादव, प्रियंका वर्मा, दिव्या पाठक, अनुष्मा तिवारी, नेहा परवीन, सुशीला सिंह, शिवांगी, मोनिका नायक और पिंकी दुबे सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के संयोजन में समन्वयक अतुल यादव और ब्लॉक समन्वयक अमित गुप्ता ने महती भूमिका निभाई।

.

.

.

.

 

.

.

.

 

मानदेय बढ़ोतरी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी, विभिन्न ब्लॉकों में हुआ सम्मान समारोह
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये तथा सहायिकाओं का मानदेय छह हजार रुपये किए जाने की घोषणा के बाद जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह आयोजित किए गए। बभनजोत, कर्नैलगंज और मनकापुर समेत विभिन्न विकासखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और सरकार की योजनाओं एवं नीतियों की सराहना की।
बभनजोत। ब्लॉक सभागार में सीडीपीओ दुर्गेश कुमार गुप्ता और वंदना श्रीवास्तव के संयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात वर्मा रहे। तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने मानदेय बढ़ोतरी के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि सरकार बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में प्रभारी सीडीपीओ उर्मिला चौधरी और मुख्य सेविका रिम्पी सिंह समेत विभागीय कर्मचारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
कर्नैलगंज। प्रभारी सीडीपीओ साधना साहू के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक अजय सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सीधे समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग बच्चों और माताओं से जुड़ी है। पोषण और बाल विकास से संबंधित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, आशीष सिंह, मुख्य सेविका तृप्ति पांडेय, विभा वर्मा, मालती सिंह, प्रियंका भारती, आरती और अनीता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
वजीरगंज/अन्य क्षेत्र। सीडीपीओ नंदिनी घोष के साथ मुख्य सेविका शैली और रचना देशवाल की मौजूदगी में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक बावन सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और प्रमाण पत्र वितरित किए।
मनकापुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक रमापति शास्त्री तथा केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि यूपी सिंह ने मनकापुर में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बच्चों के पोषण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सीडीपीओ रमा सिंह, मुख्य सेविका निशी द्विवेदी, सुनीता सिंह, दीपाली सिंह, शमा परवीन, मिताली सिंह, प्रीति सिंह, मोहिनी मौर्य, मीना उपाध्याय, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अतुल सिंह और लालमन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
सम्मान समारोहों में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रमों में अलका श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र शरण, अशोक कुमार त्रिपाठी, भास्कर दत्त, दयानंद, दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मो. इकबाल अंसारी, प्रभाकर श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार पांडेय, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, सीमा जायसवाल, तारा चंद्र जोशी, अनुपम मिश्रा, आरती गौतम, बबली रावत, दुर्गेश कुमारी, गरिमा त्रिपाठी, गीता देवी, इबरत बेगम, इंद्रावती वर्मा, ज्योति वर्मा, ज्योति सिंह, ज्योत्सना, कलावती, किरण देवी, कोमल श्रीवास्तव, कुमारी सरिता, ललती कुमारी, लक्ष्मी यादव, मनीषा अवस्थी, मंजू मौर्य, मानसी शुक्ला, मेहलता तिवारी, मिताली सिंह, मोहिनी मौर्य, नीलम सिंह, नीलू, निधि पांडेय, निधि वर्मा, निशी द्विवेदी, पिंकी सिंह, प्रज्ञा दुबे, प्रतिभा सिंह, प्रीति सिंह, रचना देशवाल, रंजना सिंह, रेखा मौर्य, रीता यादव, संयोगिता यादव, सरिता देवी, सरिता पासवान, सरोज सिंह, शैली, शकुंतला देवी, शमा परवीन, शिवांगी, शिवानी साहू, सुमिता वर्मा, सुनीता सिंह, सुप्रिया, सुशीला सिंह, सुषमा सिंह, सुषमा वर्मा, तृप्ति पांडेय, उपासना तिवारी और विभा वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ोतरी के लिए सरकार के प्रति आभार जताया। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की बाल विकास एवं पोषण योजनाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके मानदेय में बढ़ोतरी से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और वे योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विधायक कर्नैलगंज अजय सिंह

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

 

16 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *