बेलसर तरबगंज व शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को दो घण्टे नहीं रहेगी बिजली

अयोध्या गोंडा

 

132 केवी मेन बस बार के अनुरक्षण के चलते 8 अगस्त को दो घंटे बाधित रहेगी कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) ने 220 केवी विद्युत उपकेंद्र गोंडा में 132 केवी मेन बस बार सेक्शन-प्रथम एवं द्वितीय के आवश्यक अनुरक्षण कार्य के चलते 8 अगस्त को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है।

अधिशासी अभियंता, विद्युत पारेषण खंड, गोंडा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अनुरक्षण कार्य के दौरान 220 केवी उपकेंद्र गोंडा से संचालित कई 33 केवी फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इनमें बेलसर, आवास विकास, कोर्ट, हॉस्पिटल, अंबेडकर चौराहा, लोबटपुरा, एनआईआर, इंडस्ट्री, पुरेशिवाबक्शावर, 10 एमवीए परिवर्तक (प्रथम एवं द्वितीय), बड़गांव, तरबगंज तथा खोरहसा सहित अन्य फीडर शामिल हैं।

विभाग ने बताया कि अनुरक्षण कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत पारेषण खंड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि में धैर्य बनाए रखें तथा विभाग को सहयोग प्रदान करें। असुविधा के लिए विभाग ने उपभोक्ताओं से खेद भी व्यक्त किया है।

5 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *